World Cup 2023 इतना बड़ा आयोजन, फिर भी ओपनिंग सेरेमनी नहीं, आखिर क्या हुआ?
Edited By News24 हिंदी

Pic Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Pic Credit: Google
ODI World Cup 2023 Opening Ceremony: जिस बात का इंतजार हम क्रिकेट प्रेमी पिछले 1 महीने से कर रहे थे, आज उसकी तारीख आ ही गई। आज वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम यानी अहमदाबाद में होगा। विश्व कप भारत में है और भारत में हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट को एक धर्म के रूप में माना जाता है। तो उम्मीद यही है कि इस विश्व कप में धूम मचने वाली है।
हालांकि ओपनिंग मैच से पहले एक खबर सामने आ रही है जो इस समय सोशल मीडिया पर सभी पूछ रहे हैं, और वह ये है की वर्ल्ड कप भारत में है और ओपनिंग मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं? ऐसा क्या बीसीसीआई को हुआ कि ओपनिंग सेरेमनी नहीं कराई जा रही है। आपको बताते हैं पूरी स्थिति के बारे में कि आखिर बोर्ड का प्लान क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई की कभी लिस्ट में ओपनिंग सेरेमनी थी ही नहीं। बोर्ड ने कभी प्लान ही नहीं किया था कि इसके लिए अपनी सेरेमनी कराई जाए। कैप्टन डे के लिए बीसीसीआई ने अपना शेड्यूल तैयार किया था, लेकिन सेरेमनी के लिए कोई भी प्लान नहीं बना था। जब इसके बारे में और पूछताछ की गई तो यही जानकारी सामने आ रही है कि बोर्ड सीधे तौर पर मैच करने जा रहा था।
ये पहली बार है कि भारत में विश्व कप का आयोजन पूरा हो रहा है। इससे पहले भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने साल 2011 में विश्व कप का आयोजन किया था। पर इस बार पहले मैच से लेकर फाइनल तक भारत के ग्राउंड पर धूम मचती हुई दिखाई देगी। उम्मीद करते हैं कि बीसीसीआई सफल आयोजन कराएगा और विश्व कप अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगा।
साथ में ये भी देखा गया है कि पिछले तीन बार की विश्व कप होस्ट कंट्री जीतने में सफल रही हैं। साल 2011 में टीम इंडिया, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। तो ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि इस रिकार्ड को टूटने ना दिया जाए, और फिर से 1983 और 2011 के बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया जाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: