---विज्ञापन---

विराट कोहली ने कर दिया बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को भी कर दिया ध्वस्त

Virat Kohli Breaks Sachin's Record: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ही सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए कमाल किया।

---विज्ञापन---

Virat Kohli ICC Tournament Runs: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को वर्ल्ड कप 2023 में अपना अभियान शुरू किया। इस मुकाबले में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पूरी कंगारू टीम 199 पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 2 रन पर तीन विकेट गिर गए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर तीनों खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला और शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

विराट कोहली अब भारत के लिए लिमिटेड ओवर आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। पर अब विराट ने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मिलाकर सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मामले में अब वह भारत के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

---विज्ञापन---

ICC लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (भारत)

  1. विराट कोहली- 2759 रन (65वीं पारी जारी)
  2. सचिन तेंदुलकर- 2719 रन (52 पारी)
  3. रोहित शर्मा- 2422 रन (46 पारी)
  4. युवराज सिंह- 1707 रन (34 पारी)
  5. सौरव गांगुली- 1671 रन (62 पारी)
  6. एमएस धोनी- 1492 रन (36 पारी)
  7. राहुल द्रविड़- 1487 रन (55 पारी)

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: ICC ने लिया बड़ा एक्शन, वर्ल्ड कप के पहले मैच के बाद ही सुना दी टीम को कड़ी सजा

---विज्ञापन---

ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर (भारत)

  • 21 – सचिन तेंदुलकर
  • 09 – रोहित शर्मा
  • 09 – विराट कोहली
  • 08 – युवराज सिंह
  • 08 – राहुल द्रविड़
  • 08 – मोहम्मद अजहरुद्दीन

विराट और राहुल ने संभाला

इस मैच की बात करें तो भारत ने 2 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। वहां से दोनों ने पारी को संभाला और शानदार पारियां खेलीं। विराट कोहली ने इसी के साथ तीसरे नंबर पर खेलते हुए अपने 11 हजार रन भी पूरे किए। किसी भी पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सचिन और रिकी पॉन्टिंग के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

First published on: Oct 08, 2023 08:59 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola