World Cup 2023: ICC ने लिया बड़ा एक्शन, वर्ल्ड कप के पहले मैच के बाद ही सुना दी टीम को कड़ी सजा

World Cup 2023: आईसीसी ने पहले मैच के बाद ही टीम को कड़ी सजा सुना दी है। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी पर जुर्माना लगा है।

World Cup 2023 ICC Fined Sri lanka For Slow Over Rate in First Match Against South Africa

World Cup 2023 ICC Fined Sri lanka For Slow Over Rate in First Match Against South Africa

ICC World Cup 2023: भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके तीसरे दिन पहला डबल हेडर हुआ जिसमें दूसरा मैच श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वैसे तो कई सारे रिकॉर्ड बने और उसी के लिए सुर्खियां भी बनीं। लेकिन उसके बाद आईसीसी ने कड़ा एक्शन लिया और एक टीम को सजा सुना दी। यानी वर्ल्ड कप के शुरुआती तीन दिनों में ही काफी कुछ मसाला मिल गया।

विज्ञापन

दरअसल आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया। इसके बाद टीम के ऊपर जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने टीम को तय समय से दो ओवर पीछे पाया। इसके तहत उसे आईसीसी के संविधान के अनुच्छेद 2.2 के तहत दोषी पाया गया। फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, शाहिद सैकत, थर्ड अंपायर माइकल गफ और फोर्थ अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने उनके ऊपर यह चार्ज लगाए।

विज्ञापन

ICC ने सुनाई यह सजा

आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के लिए श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ियों पर एक ओवर के लिए पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया। यानी दो ओवर टीम पीछे थी तो सभी पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने इसको स्वीकार करते हुए गलती मानी। इसलिए इस मामले पर किसी आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन

श्रीलंका को लगा डबल झटका

इस मुकाबले में जहां श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से मात दी। वहीं हार के बाद स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने के बाद टीम को डबल झटका लग गया। अब श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी। इस मैच में निश्चित ही कप्तान शनाका इस गलती को दोबारा दोहराने की गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ