---विज्ञापन---

ZIM vs NED: सिकंदर रजा अर्धशतक से चूके, जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य

ZIM vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का फैसला किया और नीदरलैंड को मात्र 118 रनों का टार्गेट दिया। टीम 19.2 ओवर […]

ZIM vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का फैसला किया और नीदरलैंड को मात्र 118 रनों का टार्गेट दिया। टीम 19.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

जिम्बाब्वे ने लगातार गंवाए विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले 6 ओवर के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए जिसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। तीन विकेट गंवाने के बाद सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला और 48 रनों की पार्टनरशीप की। हालांकि 12वें ओवर में विलियम्स भी 28 रन बनाकर चल बसे जिसके बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई और ऑलआउट हो गई।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें ZIM vs NED: नीदरलैंड ने दर्ज की T20 World Cup 2022 में अपनी पहली जीत, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से दी मात

सिकंदर रजा अर्धशतक से चूके

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बनाने वाले सिकंदर रजा ने इस मैच में भी धमाकेदार पारी खेली और मात्र 24 गेंदो पर 40 रन बनाए। रजा ने इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के भी जड़े। हालांकि वे अर्धशतक से चूक गए और 40 रन बनाकर ही आउट हो गए। उनकी पारी की बदौलत ही टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई।

---विज्ञापन---

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडोड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर

---विज्ञापन---

कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

अभी पढ़ें WBBL 2022: इस महिला खिलाड़ी ने 16 गेंद में ठोक डाले 51 रन, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2022 11:17 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola