नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज ने जगह बनाई है। हालांकि बुमराह को टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं किया गया है। अब टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह टी 20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में बने रह सकते हैं। मेडिकल टीम ने उन्हें अभी तक मेगा इवेंट से बाहर नहीं किया है। कहा जा रहा है कि उन्हें जो पीठ की चोट लगी है, उसके लिए किसी सर्जरी की जरूरत नहीं होगी। इसलिए बुमराह के 6 अक्टूबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने और अपनी रिकवरी जारी रखने की उम्मीद है। हालांकि विश्व कप में बने रहने पर फैसला 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन

बुमराह को आराम सबसे बड़ी दवा 

बुमराह को चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज के अभ्यास से हटाकर स्कैन के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया है। उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर नहीं है और वह 4-6 सप्ताह के समय में उपलब्ध हो सकते हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया- बुमराह को आराम की जरूरत है क्योंकि यही पीठ की चोट के लिए सबसे अच्छी दवा है। फिलहाल वह एनसीए के मेडिकल स्टाफ के संपर्क में रहेंगे। नितिन उनके ठीक होने की निगरानी कर रहे हैं। हम उन्हें विश्व कप से पूरी तरह बाहर नहीं कर रहे हैं। वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहां अपनी रिकवरी जारी रखेंगे। हमारे पास बदलाव करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है।

9 अक्टूबर तक किया जा सकता है बदलाव 

बीसीसीआई 9 अक्टूबर तक चोट के बावजूद टीम में बदलाव कर सकता है। अगर आईसीसी अनुमति देता है तो 15 अक्टूबर तक अंतिम समय में बदलाव करने के लिए उनके पास छह दिन का और समय है। टीम इंडिया के पास उमेश यादव के अलावा मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को भी मेन स्क्वाड में ले जाने की संभावना है।

विज्ञापन

अगर भारत को टीम में बदलाव करने की जरूरत है और बुमराह पूरी तरह से बाहर हो जाते हैं, तो 15 अक्टूबर तक फैसला लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया, सिराज, शमी और दीपक रिजर्व में नामित खिलाड़ियों के अलावा टीम के साथ यात्रा करेंगे। जब तक हम कैंप करेंगे, बुमराह ब्रिस्बेन में ठीक होना जारी रखेंगे। जसप्रीत अगर बेहतर होते हैं तो टीम में बने रहेंगे नहीं तो हम उसी के अनुसार कॉल करेंगे। अभी के लिए उन्हें चोट की चिंता है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ