T20 WC, PAK vs BAN: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने करो या मरो के लो-स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। इसे पाकिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका आधिकारिक रुप से बाहर हो गई है।
टूर्नामेंट में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच देखने को मिल सकता है। इसका रास्ता नीदरलैंड्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हार ने तय कर दिया है। अफ्रीका की हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। वहीं, आज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया है, जबकि ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
सेमीफाइनल का मैच (भारत जिम्बाब्वे को हरा दे तब)
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1:30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1:30 बजे)
भारत-पाकिस्तान फाइनल?
अब पाकिस्तान को फाइनल में भारत से टकराने के लिए एक मैच जीतने होंगे। सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे तब फाइनल में भारत से भिड़ सकती है। वहीं, भारत को अपने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना होगा। इसके बाद फाइनल में फैंस को एक और भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा।
चोकर साबित हुई साउथ अफ्रीका की टीम
पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर माना जा रहा था। लेकिन साउथ अफ्रीका की गलती ने पाकिस्तान को मौका दे दिया। रविवार को ही नीदरलैंड्स ने एक उलटफेर कर दिया और साउथ अफ्रीका को हराकर बाहर कर दिया। एक समय अफ्रीकन टीम टेबल में टॉप पर थी, लेकिन सेमीफाइनल करीब आते-आते फिर से ये टीम चोकर साबित हो गई।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines