Swiss Open Badminton: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक के बाद एक टूर्नामेंट में उनको निराश हाथ लग रही है। डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अपने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन खिताब का बचाव करने में विफल रहीं हैं। उन्हें तीन गेम के रोमांचक महिला एकल दूसरे दौर के मैच में इंडोनेशिया की गैर-वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को गुरुवार रात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार हुए मुकाबले में 38वीं रैंकिंग की वारदानी से 15-21 21-12 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि इसी टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 12-21 21-17 28-26 से ताइवान की फेंग-चीह ली और फेंग-जेन ली की जोड़ी पर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करके भारत का झंडा बुलंद रखा।
दुनिया की छठे नंबर की भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला शुक्रवार को डेनमार्क की जेपी बे और लासे मोल्हेडे की जोड़ी से होगा। इससे पहले गुरुवार को दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी और पांचवें वरीय एचएस प्रणय फ्रांस के गैरवरीय क्रिस्टो पोपोव से सीधे गेम में हारकर दूसरे दौर में बाहर हो गए। प्रतियोगिता में आने वाले प्रबल दावेदार प्रणय दुनिया के 40वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव के सामने फीके नजर आए। पुरुष एकल स्पर्धा में 8-21 8-21 से हारकर बाहर हो गए। किदांबी श्रीकांत भी हांगकांग के चेउक यिउ ली से हार गए।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines