SL vs PAK: पाकिस्तान फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। पाक टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम सस्ते में ऑलआउट हो गई। अपनी पहली पारी में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम क्रीज पर हैं और बाबर ने इस दौरान एक ‘इनोवेटिव शॉट खेला।

बाबर आजम अच्छे लय में दिख रहे हैं। पारी के 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने एक अजीब शॉट खेला। फर्नांडो की आगे की गेंद को बाबर पहले ड्राइव करने गए, लेकिन लेंथ थोड़ी पीछे थी। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। बाबर ने कमीट किया और बल्ले को तिरछा कर के हल्के हाथों से शॉट खेल दिया। गेंद बल्ले पर लगकर फर्स्ट स्लिप और गली के बीच से निकल गई। बाबर को चौका मिला।

बाबर आजम को इस यूनिक शॉट पर चौका मिला। बाबर आजम बारिश की वजह से खेल रुकने तक 49 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बना चुके हैं। बाबर आजम के लिए पहला टेस्ट मैच बतौर बल्लेबाज अच्छा नहीं रहा था। अब्दुल्ला शफीक 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान के जो दो विकेट गिरे हैं वो फर्नांडो ने लिए हैं।

श्रीलंका vs पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका- निशान मदुष्का, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ