---विज्ञापन---

शोएब मलिक और सना जावेद की शादी से सदमे में फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रिएक्शन

Shoaib Malik Married Sana Javed: शोएब मलिक की सना जावेद से तीसरी शादी होने के बाद फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।

Shoaib Malik Married Sana Javed: शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ करके अपने फैंस को चौंका दिया है। हालांकि अभी तक शोएब मलिक और उनकी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा के तलाक की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है बावजूद इसके शोएब ने शादी कर ली।

शोएब मलिक ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। शोएब की तीसरी शादी की तस्वीरें देखकर अब उनके फैंस सदमे में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की कमेंट्स भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

शोएब की शादी से फैंस नाराज

शोएब मलिक और सना जावेद की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शोएब के फैंस उनकी शादी से काफी हैरान भी दिख रहे हैं। अब कुछ फैंस शोएब की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा लव मैरिज इतनी डरावनी है, तो क्या हुआ।

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर्स ने लिखा सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी करने के लिए सिस्टम और पूरे देश से लड़ाई लड़ी और अब ये क्या है? सना जावेद की उमर से भी शादी हो चुकी थी। यह अजीब और बुरा लगता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- कौन है शोएब मलिक की पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी? जिनका भारत से है खास नाता

---विज्ञापन---

शोएब ने कब-कब की शादी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। शोएब ने साल 2002 में अपनी पहली शादी की थी। शोएब की पहली शादी भारतीय मूल की आयशा सिद्दीकी से हुई थी। जिसके कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद साल 2010 में शोएब ने भारतीय महिला टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा से दूसरी शादी रचाई थी। शोएब और सानिया का एक बेटा भी है। वहीं अब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से अपनी तीसरी शादी रचाई है।

First published on: Jan 20, 2024 02:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola