ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी नहीं उभर पाया पाकिस्तान, रनवे को ठीक करने में जुटा, भारत ने किया था तबाह

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में जिन ठिकानों को निशाना बनाया, उसके 16 महीने बाद भी पाकिस्तान अपनी हालत सुधार नहीं पाया है

Opeartion Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी नहीं उभर पाया पाकिस्तान (Photo: AI/INDIAN ARMY)

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में जिन ठिकानों को निशाना बनाया, उसके 16 महीने बाद भी पाकिस्तान अपनी हालत सुधार नहीं पाया है. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाई रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि सरगोधा में पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) बेस पर रनवे और टैक्सी-ट्रैक के जंक्शन पर मरम्मत का काम जारी है, जिसपर भारत ने हमला किया था. सरगोधा का PAF बेस ‘मुशफ’, लाहौर से करीब 172 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और अमृतसर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग 200 किलोमीटर पश्चिम में मौजूद है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सैटेलाइट इमेज में क्या?

12 सितंबर, 2026 की एक वैंटोर सैटेलाइट इमेज में एक गहरा और बेढंगा गड्ढा नजर आ रहा है, जो जंक्शन की ठीक बाईं तरफ है. इसका रंग और बनावट आस-पास की डामर वाली सड़क से काफी अलग लग है रहा है, जो ये बताता है कि यहां पर हाल ही में कंस्ट्रक्शन का काम हुआ है. इसके पास एक लाल गाड़ी भी नजर आ रही है. तस्वीरों से ये लग रहा है कि रनवे को बनाने का काम जारी है. एक हिस्से की सतह ज्यादा गहरी और चिकनी लग रही है, जबकि दूसरा आधा हिस्सा पूरी तरह से तैयार या साफ नहीं लग रहा है. रनवे के उत्तरी हिस्से में मरम्मत का नया काम होता दिखाई दे रहा है, जिसमें ठीक पहले किए गए मिसाइल क्रेटर को फिर से खोला गया है.

‘भारतीय वायुसेना ने सटीकता से हमला किया’

पहले किए गए पैच को सबग्रेड लेवल तक खोदा गया है, जो शायद पूरी गहराई तक दोबारा बनाने की तैयारी है. इससे पता चलता है कि शुरुआती मरम्मत में सतह का ऊपर उठना, ऊबड़-खाबड़ होना, धंसना या अंदरूनी ढांचे की कमजोरी जैसी दिक्कतें आई थीं, जिसकी वजह से जर्जर हिस्से को हटाना पड़ा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के वायु ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल एयर मार्शक (रिटायर्ड) एके भारती ने कहा, ”इस रनवे सेंटरलाइन पर 300 किलोमीटर से ज्यादा दूर से हमला किया गया था, फिर भी भारतीय वायु सेना ने सटीकता से उसे निशाना बनाया. दुश्मन का घाव अभी भी ठीक नहीं हुआ है. सरगोधा रनवे 16 महीने बाद भी सर्जरी के अधीन है”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ