राजघाट पर धारा 144 लागू, गुस्साए पहलवान बोले- हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया, जल्द करेंगे अगली तारीख का ऐलान
Edited By Bhoopendra Rai

Vinesh Phogat
Edited By Bhoopendra Rai

Vinesh Phogat
नई दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन शोषण मामला अभी गरमाया हुआ है। आरोपी वृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकीं विनेश फोगाट दिल्ली के राजघाट पर 10 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली थीं, लेकिन पहले ही पुलिस ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया। इसे लेकर विनेश फोगाट ने आपत्ति जतायी है।
विनेश ने ट्वीट के जरिए बताया ‘पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 लगा दी है और हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका जा रहा है। अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम और जगह जल्द ही फाइनल करेंगे। विनेश के इस ट्वीट को पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी रिट्वीट किया है। अब जल्द ही नई जगह की ऐलान किया जाएगा।
इससे पहले 9 अगस्त को साक्षी मलिक ने ट्वीट में जानकारी दी थी कि वह 10 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं। उन्होंने लिखा था, ‘आप सभी को नमस्कार, कल दोपहर 12:30 बजे हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं दिल्ली के राजघाट पर। इंकलाब जिंदाबाद।’
पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 लगा दी है और हमें प्रेस कांफ्रेंस करने से रोक दिया है।
अगली प्रेस कांफ्रेंस का टाइम और जगह जल्दी फाइनल करेंगे। 🙏— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 10, 2023
बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले यह पहलवान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि यह चुनाव 12 अगस्त से होने जा रहे हैं। सिर्फ 2 दिन का वक्त बचा हुआ है। बताया जा रहा है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में कुछ लोग बृज भूषण शरण सिंह के करीबी हैं।
"Police has imposed 144 at Rajghat, not allowed to do press conference": Vinesh Phogat
Read @ANI Story | https://t.co/JLvHmDpB5U#Rajghat #wrestling #VineshPhogat #BajrangPunia pic.twitter.com/86k3H7QZO3
— ANI Digital (@ani_digital) August 10, 2023
आपको बता दें कि इससे पहले देश के शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया दिल्ली में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। जंतर मंतर पर इन पहलवानों ने कई दिनों तक धरना दिया था। कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इन पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: