---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

इन 2 खिलाड़ियों में से एक को जरूर खरीदेगी MI, संजय मांजरेकर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। इस ऑक्शन को लेकर सभी क्रिकेट फैंस और खिलाड़ी उत्साहित हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय माजरेकर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मुंबई इंडियंस टीम को लेकर पूर्व […]

---विज्ञापन---

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। इस ऑक्शन को लेकर सभी क्रिकेट फैंस और खिलाड़ी उत्साहित हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय माजरेकर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

मुंबई इंडियंस टीम को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि मुंबई की टीम ऑक्शन के दौरान किन प्लेयर्स को टार्गेट कर सकती है। स्टार स्पोर्ट्स के गेम प्लान शो में मांजरेकर ने कहा ‘हर एक आईपीएल टीम को राशिद खान जैसे बेहतरीन स्पिनर की जरूरत होती है। ऐसे में मुंबई की टीम भी राशिद और सुनील नारेन जैसे गेंदबाज की तलाश में है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND vs BAN: 4 विकेट लेकर Umesh Yadav ने तोड़ी बांग्लादेश की कमर, अश्विन ने भी किया कमाल, देखें स्कोरकार्ड

इन 2 खिलाड़ियों की तरफ जाएगी मुंबई इंडियंस

संजय मारजेकर ने बताया कि मुंबई इंडियंस की टीम आदिल रशीद या एडम जैम्पा के लिए बड़ी बोली लगा सकती है। पिछले सीजन के परफॉर्मेंस के अलावा बाकी चीजें मुंबई के लिए सही हैं। आपको बता दें कि मुंबई ने कायरन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है, जिसके बाद उन्हें बैटिंग कोच बनाया गया है।

---विज्ञापन---

पिछला साल मुंबई के लिए बेहद खराब रहा

आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था। पहले हाफ में मुंबई अपने मैच जीतने में नाकाम रही थी। टिम डेविड की वजह से मुंबई इंडियंस मजबूत तो हुई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यही वजह रही थी कि टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। मुंबई के पास गेंदबाजी डिपार्टमेंट में साफ कमी दिखी थी।

और पढ़िएBBL 2022: Asif Ali ने मचा दिया गदर, 13 गेंदों में कूट डाले 41 रन, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, 87 चुने जाएंगे

दरअसल, 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित होगा। इस बार के ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। मिनी ऑक्शन में बोली के दौरान केवल 87 ही खिलाड़ियों का चयन किया जा सकेगा। इन 87 खिलाड़ियों में 30 विदेशी खिलाड़ी भी चुने जाएंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 21, 2022 04:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola