IND vs BAN: 4 विकेट लेकर Umesh Yadav ने तोड़ी बांग्लादेश की कमर, अश्विन ने भी किया कमाल, देखें स्कोरकार्ड

IND vs BAN 2nd test Bangladesh 1st Innings 227

IND vs BAN 2nd test Bangladesh 1st Innings 227

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई है। बांग्लादेश के लिए मोमिनल हक ने 84 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने 26 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश ने 73.5 ओवर खेले और 10 विकेट खोकर 227 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

अश्विन और उमेश यादव ने झटके 4 विकेट

पहली पारी में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 4, अश्विन ने 4, जबकि 12 साल बाद वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने 2 विकेट अपने नाम किए। उमेश यादव ने मेजबान टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने 15 ओवर डाले, इस दौरान 4 मेडन फेंके, जबकि 25 रन दिए और 4 विकेट झटक लिए।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया-केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम– नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ