Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
SA vs BAN T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर कर दिया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो गई है, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की उम्मीदें भी बंध गई हैं।
लीग मैच के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच पहला मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने अफ्रीका के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 145 रन ही बना पाई।
लक्ष्य क पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 39 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। क्विंटन डिकॉक 13 और कप्तान टेंबा बावुमा सिर्फ 20 रन बना सके। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पहला शतक लगाने वाले रिली रुसो भी कुछ कमाल नहीं कर सके। वे भी 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडेन मारक्रम और डेविड मिलर दोनों 17-17 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने अपने 5 विकेट 112 रन पर खो दिए थे।
साउथ अफ्रीका की हार के बाद भारतीय टीम के लिए बड़ी खुश खबरी सामने आई है। इस हार के बाद अफ्रीका 5 पाइंट के साथ टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। वहीं भारतीय टीम 6 अंको के साथ सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक रुप से सिलेक्ट हो गई है। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो भी जीतेगा वही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण नहीं रद्द होता है तो साउथ अफ्रीका आधिकारिक रुप से बाहर हो जाएगी।
साउथ अफ्रीका– टेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (w), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी।
नीदरलैंड– स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडॉड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।