Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Rishabh Pant Car Accident: बोर्ड ऑफ क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (BCCI) ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई शिफ्ट करने के लिए तैयार है। मुंबई में विकेटकीपर-बल्लेबाज (Rishabh Pant) का लिगामेंट फटने सहित कई चोटों का इलाज किया जाएगा। इसे लेकर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक नोटिस भी शेयर किया है और पंत को लेकर दूसरा हेल्थ अपडेट दिया है।
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक पंत को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुबाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। जहां पर उनका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टर दिन शॉ पारदीवाला की देखरेख में होगा। बीसीसीआई ने ये भी कहा है कि मेडिकल टीम पूरे समय उनकी रिकवरी को मॉनिटर करती रहेगी। बोर्ड पंत को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए हर तरह के काम और खर्चा उठाने को तैयार है।
Second Medical Update – Rishabh Pant
More details here 👇👇https://t.co/VI8pWr54B9
— BCCI (@BCCI) January 4, 2023
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर को कई चोटें लगी थीं, जिसमें माथे पर दो कट, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फटना और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी थी और उनकी पीठ पर भयानक खरोचें आईं थीं। जिसका सही उपचार मुंबई में हो जाएगा।
और पढ़िए – जीत के बाद सूर्या ने अक्षर को लगाया गले, हार्दिक की तरफ किया बड़ा इशारा, देखें Video
ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून-दिल्ली हाइवे पर सुबह सुबह करीब 5.30 बजे उनकी कार भयंकर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के वक्त ऋषभ पंत कार में अकेले थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।