IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी को ‘इग्नोर’ करने पर भड़के फैंस, टीम मैनेजमेंट के खिलाफ फूटा गुस्सा
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. उनकी जगह संजू सैमसन खेले, जो फ्लॉप रहे. इसके बाद फैंस का वैभव को इग्नोर करने को लेकर टीम मैनेजमेंट पर जमकर गुस्सा फूटा.
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से खुश नहीं फैंस (Image: X and ANI)
---विज्ञापन---
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेला गया. भारत ने 7 विकेट से इस बड़े मैच में जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज शानदार रही थी और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में उन्हें मौका नहीं दिया गया और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने आए. वैभव को इग्नोर किए जाने पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा.
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से फैंस नाराज
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और उनके लिए पिछली सीरीज यादगार रही थी. इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली और संजू सैमसन को मौका मिला. संजू सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी वजह से फैंस संजू को प्लेइंग 11 में शामिल करने और वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने से निराश हैं. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:
---विज्ञापन---
एक फैन ने लिखा, ‘मैं वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच के लिए बाहर नहीं करता. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को भूल जाइए. यह भूतकाल है. हमें भविष्य पर फोकस करने की जरूरत है.’
I would have not Droppee Vaibhav Sooryavanshi for even a single match.
एक फैन ने X पर लिखा, ‘अब संजू सैमसन नहीं चाहिए. संजू को अगली बार वैभव सूर्यवंशी की जगह नहीं लेनी चाहिए. रिटायर हो जाइए. आपने हमें कप जिताया, पर अब रिटायर हो जाइए. अगर वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठते हैं, तो मैं संजू सैमसन को रिटायर होते देखना चाहता हूं. वैभव सूर्यवंशी का पोस्टर लगा देते हैं टिकट बहने के लिए.’
---विज्ञापन---
NO MORE SANJU SAMSON! Please!
Sanju Samson should not replace Vaibhav Sooryavanshi NEXT time!
एक फैन ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कहा, ‘कोच, टीम मैनेजमेंट और कप्तान साहब वैभव सूर्यवंशी को बाहर करना चाहते हैं. सिर्फ संजू सैमसन चाह रहे हैं कि वैभव ओपनर बन जाएं.’
---विज्ञापन---
Coach , Team management, captain sab Vaibhav Sooryavanshi ko bench karna chahte hai. Only Sanju Samson be like – Tera bhai tujhe opener banayega 😐
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं और वह लगभग हर सीरीज में रन बनाते आ रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में भी रनों की बारिश की. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 156 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में विकेट खो दिया था. हालांकि, अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्हें ईशान किशन का सपोर्ट मिला. अभिषेक ने मात्र 32 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए. ईशान किशन ने भी 42 रनों की पारी खेली. इसी के चलते टीम इंडिया ने 13.4 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.