IND vs SL: जीत के बाद सूर्या ने अक्षर को लगाया गले, हार्दिक की तरफ किया बड़ा इशारा, देखें Video

suryakumar yadav hugs akshar after victory sri lanka

suryakumar yadav hugs akshar after victory sri lanka

IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच रोमांचक मोड़ तक पहुंच गया, श्रीलंका को जीत के लिए 3 गेदों में पांच रनों की जरुरत थी, लेकिन अक्षर पटेल ने सटीक बॉलिंग करते हुए टीम को जीत दिला दी और लंका के बल्लेबाज आखिरी 3 गेदों में 5 रन नहीं बना पाए। वहीं जीत के बाद उपकप्तान सूर्या ने अक्षर को गले लगा लिया इस दौरान उन्होंने कप्तान पंड्या को भी इशारा किया।

सूर्या ने पंड्या को किया इशारा

दरअसल, आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरुरत थी, कप्तान हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर का रिस्क अक्षर पटेल को दिया, खास बात यह रही है कि हार्दिक के इस फैसले से सूर्या भी सहमत थे, ऐसे में जब टीम को जीत मिली तो सूर्या ने दौड़कर अक्षर को गले लगा लिया, इस दौरान सूर्या ने कप्तान हार्दिक को भी जीत का इशारा किया, जिसके बाद हार्दिक भी दौड़कर आए और जीत का जश्न मनाया।

https://twitter.com/connectwithvp/status/1610467750669086721?s=20&t=ELkISU-6ItNjhIXHz55SjA

और पढ़िए – BBL: छक्के से की मैच की शुरुआत, मुनरो ने मचाया हाहाकार, लगाए 6.6.6.6.6.6, देखें Video

अक्षर ने हारी बाजी जीत में बदली

खास बात यह है कि अक्षर से आखिरी ओवर कराने के फैसले पर सवाल उठ रहा था, लेकिन अक्षर पटेल ने संयम नहीं खोया और कप्तान हार्दिक के विश्वास पर वह खरे उतरे उन्होंने 3 गेंद पर श्रीलंका को 5 रन नहीं बनाने दिए। इस दौरान श्रीलंका ने दो विकेट गवां दिए, दोनों ही बल्लेबाज रन आउट हुए। यानि अक्षर ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया।

बैटिंग से भी चमके अक्षर

बॉलिंग से पहले अक्षर पटेल बैटिंग में भी चमके, अक्षर ने 20 गेदों में 31 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने तीन चौके और 1 शानदार छक्का लगाया, अक्षर की पारी की बदोलत टीम इंडिया 162 रनों के स्कोर तक पहुंच गई। जिसके बाद बाकि का काम भारतीय बॉलरों ने पूरा कर दिया।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ