मोहसिन नकवी के लिए लगे ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे, टीम इंडिया की एशिया कप में जीत के बाद VIDEO वायरल
Mohsin Naqvi: मेंस एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बावजूद PCB चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. इसी वजह से उन्हें 'ट्रॉफी चोर' नाम दे दिया गया था. वुमेंस एशिया कप 2026 के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फैंस नकवी को चिढ़ा रहे हैं.
मोहसिन नकवी के फैंस ने लिए मजे (Image: X Screengrab)
---विज्ञापन---
Mohsin Naqvi: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया. दुबई में हुए इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 72 रनों से जीत दर्ज की. भारतीय मेंस टीम ने एशिया कप 2025 में जीत के बाद ACC चीफ और पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे, जिस वजह से उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ नाम दे दिया गया था. अब वुमेंस एशिया कप 2026 फाइनल में भारत की जीत के बाद फैंस ने नकवी के लिए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए.
मोहसिन नकवी को फैंस ने कहा ‘ट्रॉफी चोर’
BCCI ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय महिला टीम एशिया कप जीतने की स्थिति में मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी. इसके बावजूद नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी देने के लिए पहुंच गए. 45 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद भारतीय महिला टीम ट्रॉफी लेने नहीं आई और मजबूरन मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर चले गए. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेडियम में मौजूद फैंस नकवी को देखकर ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगा रहे हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और नकवी की सोशल मीडिया पर जमकर बेइज्जती हो रही है.
---विज्ञापन---
आप नीचे यह वायरल वीडियो देख सकते हैं:
Fans chanting "Trophy Chor, Trophy Chor" when they saw Mohsin Naqvi during the presentation. 😂🔥 pic.twitter.com/FakFZQhKcZ
वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया का स्टेटमेंट सामने आया. उन्होंने टीम इंडिया के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने साफ कर दिया कि टीम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेना चाहेगी, जो भारत के खिलाफ है. भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार का भी मानना है कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट जीता है और वह चैंपियन है. ट्रॉफी मिलने या न मिलने से कुछ नहीं बदलेगा.
फाइनल में टीम इंडिया ने किया डॉमिनेट
भारत और श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने 59 रन और हरमनप्रीत कौर ने 68 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई महिला टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके. भारत ने 72 रनों के बड़े अंतर से फाइनल जीता और वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया.