---विज्ञापन---

PSL 2023: कराची किंग्स की हार पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, कुर्सी में दे मारी लात, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे इसमें रोमांच और बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला कुछ ऐसा ही रहा, जहां आखिरी ओवर में सांसें थमा देने वाला नजारा देखा गया। किंग्स के कप्तान इमाद वसीम […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे इसमें रोमांच और बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला कुछ ऐसा ही रहा, जहां आखिरी ओवर में सांसें थमा देने वाला नजारा देखा गया। किंग्स के कप्तान इमाद वसीम की शानदार पारी के बावजूद टीम को दूसरे छोर से विकेट गिरने के बाद महज 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद किंग्स के अध्यक्ष वसीम अकरम का गुस्सा फूट पड़ा।

कुर्सी को लात दे मारी

वह टीम की हार से इस तरह बौखला गए कि स्टेंड्स में बैठे बैठे सामने रखी कुर्सी को लात दे मारी। अकरम का ये वीडियो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है। नेटिजंस ने इस पर जमकर मजे ​ले लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, “मुल्तान की जीत और कराची की भव्यता पर वसीम अकरम की प्रतिक्रिया। वाह क्या खेल है!” एक अन्य ने कहा, “शायद ही आपने वसीम अकरम को इतने गुस्से में देखा होगा, कराची किंग्स ने थ्रिलर हारने के बाद कुर्सियों को लात मार दी।”

---विज्ञापन---

और पढ़िएक्या भारत तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? नॉकआउट में टीम इंडिया को दिखाना होगा दम

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

और पढ़िएपूजा वस्त्राकर की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, मचा सकती हैं धमाल

वहीं कई ने मीम्स शेयर किए। एक यूजर ने भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार के मशहूर मीम टेम्पलेट को शेयर करते हुए लिखा, “बाबर आजम को मैच विनर्स से रिप्लेस करने के बाद वसीम अकरम।”

---विज्ञापन---

पूरे मैच में क्या हुआ?

मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन ठोके। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंदों में 110 रन की आतिशी पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की ओर से ओपनर जेम्स विंस ने तबाही मचाते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, लेकिन वे 34 गेंदों में 7 चौके, 6 छक्के जड़कर 75 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद कप्तान इमाद वसीम ने मोर्चा संभाला और 26 गेंदों में 5 छक्के ठोक 46 रन जड़कर मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी ओवर में अच्छे खासे रन बनाने के बाद दूसरे छोर पर आउट हुए बेन कटिंग के बाद इमाद को स्ट्राइक नहीं मिल सकी और वह ये मैच 3 रनों से हार गई।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 23, 2023 10:46 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola