इस तेज गेंदबाज के फैन हुए PM Modi, बोले- उनकी स्विंग का कोई तोड़ नहीं...
Edited By Bhoopendra Rai

PM Modi praises bowler Renuka singh
Edited By Bhoopendra Rai

PM Modi praises bowler Renuka singh
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था और हमारे पास गोल्ड जीतने का मौका था, लेकिन आखिरी ओवर्स में लगातार विकेट गंवाने के चलते टीम 9 रनों से हार मिली।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर तेज गेंदबाज रेणुका सिंह का जिक्र किया।
पीएम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ‘हरमनप्रीत के नेतृत्व में क्रिकेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, लेकिन रेणुका सिंह की स्विंग का तोड़ किसी के पास नहीं है।
रेणुका सिंह को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दिग्गजों के बीच टॉप विकेट टेकर रहना कोई कम उपलब्धि नहीं है। इनके चेहरे पर भले ही शिमला की शांति रहती हो, पहाड़ों की मासूम मुस्कान रहती हो, लेकिन उनका आक्रामक खेल बड़े-बड़े बैटर्स के हौसले पस्त कर देता है। ये प्रदर्शन निश्चित रूप से दूर-सुदूर के क्षेत्रों में भी बेटियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेगा।’
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम को फाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की। कॉमनवेल्थ गेम्स में 2022 रेणुका सिंह ने 5 मैचों में 9.45 की औसत ने 11 विकेट चटकाए, जिसमें से दो 4 विकेट हॉल शामिल रहा। खास बात ये है कि रेणुका इस टूर्नामेंट में विकेट चटकाने के मामले में सबसे टॉप पर रहीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: