---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs AFG: T-20 सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, इस भारतीय को किया गया शामिल

नई दिल्ली: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कमेंट्री पैनल की घोषणा की है। सभी मुकाबले यूएई के शारजाह में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज के लिए कमेंटेटर साइमन डूल, आमिर सोहेल, […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कमेंट्री पैनल की घोषणा की है। सभी मुकाबले यूएई के शारजाह में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज के लिए कमेंटेटर साइमन डूल, आमिर सोहेल, सिकंदर बख्त, ओवैस शाह, रमन भनोट और टिनो मावोयो को कमेंट्री टीम में शामिल किया गया है। भारतीय कमेंटेटर रमन भनोट इससे पहले कई मैचों में कमेंट्री और शो कर चुके हैं। वहीं ओवैस केवल पहले टी20 इंटरनेशनल के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर मावोयो दूसरे और तीसरे टी20ई के लिए उनकी जगह लेंगे।

हाल ही विवादों में आए थे साइमन डूल

साइमन डूल हाल ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान कमेंट्री करते हुए विवादों में आ गए थे। पहला विवाद कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर आलोचना से जुड़ा था तो वहीं दूसरा विवाद तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी पर कमेंट को लेकर था। दरअसल, हसन अली की पत्नी जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आईं, डूल बेकाबू हो गए और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  PAK vs AFG: चौके खाकर गेंदबाज को ‘गुस्सा आया’, डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान की टीम:

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक।

और पढ़िए – WPL 2023: ईसी वोंग बनी पहली हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज, एक के बाद इस तरह किए तीन शिकार, देखें Video

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की टीम:

शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, एहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।

ये है शेड्यूल

  • 24 मार्च – पहला टी20 – शारजाह
  • 26 मार्च – दूसरा टी20 – शारजाह
  • 27 मार्च – तीसरा टी20 – शारजाह

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 24, 2023 07:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola