IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा बदलाव, श्रीलंकाई दिग्गज चमिंडा वास को बनाया नया गेंदबाजी कोच

Chaminda Vaas DC New Coach: IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. श्रीलंकाई दिग्गज चमिंडा स्क्वाड टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. उन्हें नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है.

delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया गेंदबाजी कोच (Image: ANI)

Chaminda Vaas DC New Coach: IPL 2027 के लिए फ्रेंचाइजियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर ली हैं. लगातार ट्रेड को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. इसके अलावा टीमें अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव कर रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना कोचिंग स्टाफ पूरी तरह से बदलने का फैसला किया है. अब उन्होंने अपनी टीम में पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज चमिंडा वास को शामिल किया है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया गेंदबाजी कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के कैंप और ट्रायल्स का हिस्सा बनेंगे. वह अब इस टीम के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स टीम ने दिग्गज पर भरोसा दिखाया है. इसके अलावा अमित मिश्रा कैंप का हिस्सा बन गए हैं और वह स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम करते नजर आएंगे. वास की तरह मिश्रा के पास भी काफी अनुभव है.

विज्ञापन

श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं वास

चमिंडा वास श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 111 टेस्ट मैचों में हिस्सा लेते हुए 355 विकेट लिए. उन्होंने 322 वनडे मैचों में 400 विकेट चटकाए. वह 1996 में श्रीलंका की वर्ल्ड कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे. बता दें कि 52 साल के इस पूर्व गेंदबाज ने रिटायरमेंट के बाद कोच के रूप में श्रीलंका और अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है. उनका अनुभव दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी अटैक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बता दें कि वह DC के कोचिंग स्टाफ में पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनाफ पटेल की जगह शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

DC ने हेड कोच भी बदल दिया!

हेमंग बदानी दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे और अब सौरव गांगुली यह जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा युवराज सिंह DC के साथ बतौर सहायक कोच जुड़ेंगे. IPL 2025 और 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बड़े-बड़े बदलाव करने का मन बनाया है. ऐसा लग रहा है कि ऑक्शन से पहले DC के स्क्वाड में भी कुछ चेंज हो सकते हैं. ऋषभ पंत की फ्रेंचाइजी में ट्रेड के जरिए आखिरकार वापसी हो गई है. इसके अलावा कुलदीप यादव DC छोड़कर LSG का हिस्सा बन चुके हैं. मिनी ऑक्शन के दौरान और उससे पहले टीम में कुछ अन्य बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ