---विज्ञापन---

पंत-गायकवाड़ की वापसी? वेस्टइंडीज ODI सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

Team India ODI Selection: एशियन गेम्स और भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का लगभग एक ही सप्ताह में आयोजन होगा. इसी वजह से भारत की दो अलग-अलग टीमें मैदान पर उतरेंगी. ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Team India ODI Selection: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का अब तक ऐलान नहीं हुआ है. बता दें कि इस सीरीज के दौरान भारत एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेगा. एक समय पर भारतीय टीम दो अलग-अलग जगहों पर खेलेगी. एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे.

कई भारतीय खिलाड़ी हैं, जो T20I और वनडे, दोनों टीमों का हिस्सा हैं. हालांकि, एशियन गेम्स का हिस्सा बनने के कारण जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन समेत कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे. ऐसे में अन्य खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं द्वारा मौका दिया जा सकता है, जो पिछले कुछ समय से इग्नोर हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

वनडे टीम में हो सकते हैं कुछ कमबैक

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हो सकती है. वह टीम में ईशान किशन की जगह ले सकते हैं और केएल राहुल के बाद टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर हो सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को पहले स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह बाद में रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए थे. हालांकि, अब वह फर्स्ट चॉइस प्लेयर हो सकते हैं. किशन की गैरमौजूदगी में वह बैकअप सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं.

T20I कप्तान श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स में व्यस्त होंगे. इसी वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज ने नंबर 4 पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इसी वजह से उनकी भी जगह बन सकती है.

---विज्ञापन---

रवींद्र जडेजा लंबे समय से वनडे स्क्वाड से दूर हैं और अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में RR के स्टार ऑलराउंडर की भी टीम में वापसी हो सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहम्मद सिराज को भी भारतीय वनडे स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह की जगह खेलने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ईशान किशन की चोट पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट, पहले T20I में खेलेंगे या नहीं?

---विज्ञापन---

एक साथ दो टीमें खेलेंगी मैच

भारत की दो अलग-अलग टीमें एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज ODI सीरीज में व्यस्त होंगी. भारतीय T20I टीम गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. तारीख अनुसार भारत का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

  • 27 सितंबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (पहला वनडे मैच)
  • 28 सितंबर 2026: एशियन गेम्स का क्वार्टरफाइनल मैच
  • 30 सितंबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे मैच)
  • 1 अक्टूबर 2026: एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच
  • 3 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (तीसरा वनडे मैच)
  • 3 अक्टूबर 2026: एशियन गेम्स गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मैच

ये भी पढ़ें:- विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर खेलेंगे विराट कोहली? DDCA अध्यक्ष ने दिया जवाब

---विज्ञापन---

Source: Cricbuzz

First published on: Sep 13, 2026 08:33 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola