PAK vs AFG: चौके खाकर गेंदबाज को 'गुस्सा आया', डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs AFG Saim ayub naveen ul haq
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs AFG Saim ayub naveen ul haq
नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। पाकिस्तान की नई नवेली टीम को अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इस कदर नचाया कि क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए। शुक्रवार को शारजाह में दोनों देशों के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने गदर काट डाला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 92 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। जिसमें पीएसएल और घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुके सईम अयूब, तैयब ताहिर, जमान खान और इहसानुल्लाह शामिल रहे। ओपनिंग करने उतरे सईम अयूब ने शुरुआत तो बढ़िया की, लेकिन इसके बाद वे खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
उन्हें छठे ओवर में नवीन उल हक ने बोल्ड मार पवेलियन भेजा। इस ओवर में नवीन तैयब ताहिर से तीन चौके खा चुके थे, लेकिन जैसे ही पावरप्ले की लास्ट बॉल पर सईम उनके सामने आए। उन्होंने सईम को इस तरह बोल्ड मारा कि बल्लेबाज जमीन में ही लोट गया। नवीन ने जैसे ही सईम को गेंद डाली, उन्होंने चतुराई दिखाते हुए इसे फाइन की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी चतुराई उन्हीं पर भारी पड़ गई। वे बॉल को ठीक से जज नहीं कर सके और गेंद स्टंप से टकराकर गिल्लियां बिखेर गई। करारा झटका लगने के बाद सईम जमीन में ही लोट गए।
https://twitter.com/ACBofficials/status/1639306725890179085
20 साल के सईम पीएसएल में पेशावर जाल्मी के लिए खेले थे। उन्होंने इस दौरान कई तूफानी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, लेकिन वे डेब्यू पर दो चौके एक छक्का ठोक महज 17 रन बनाकर आउट हो गए। उम्मीद है कि वे अगले मैच में वापसी करेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: