ODI World Cup 2023: क्रिकेट का आज महाकुंभ यानी विश्व कप 2023 का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड के साथ न्यूजीलैंड के बीच में है। वहीं अगर भारत की बात करें तो टीम इंडिया 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। आज पहला मुकाबला है तो आगाज भी खास होना चाहिए। इसलिए खास बात ये है कि पहले मुकाबले को स्टेडियम में 40 हजार लोग फ्री में देखेंगे। आप भी सोच में पड़ गए ना कि आखिर मामला क्या है। जैसा आप जानते हैं कि पहला मैच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। अब विश्व कप का पहला मुकाबला है तो स्पेशल होना ही चाहिए।
ये है पूरा मामला
इसी के लिए BJP यानी भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी कर ली है. रिपोर्ट के अनुसार पार्टी ने अपने सभी वार्ड से 800 महिलाओं को फ्री में टिकट देने का प्लान बनाया है. और सबसे अलग बात ये है कि 40 हजार में सभी महिलाएं ही रहेंगी. भारतीय जनता पार्टी का ये प्लान अनोखा और शानदार है. पहले मुकाबले को इससे ज्यादा खास नहीं बनाया जा सकता था. टिकट के साथ-साथ सभी महिलाओं का खाना भी फ्री में रहेगा.
ओपनिंग सेरेमनी को लेकर नहीं है स्थिति साफ
ओपनिंग सेरेमनी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सेरेमनी होगी। वहीं कुछ के अनुसार सेरेमनी नहीं होगी। हालांकि इतना तो साफ है कि बीसीसीआई पहली बार विश्व कप 2023 का पूरा आयोजन करा रही है, इसलिए कुछ ना कुछ खास प्लान तो बोर्ड ने बनाया ही होगा।
टीम इंडिया है तैयार
विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम ने खास तैयारी की है। कप्तान रोहित ने कई प्लानों पर काम करा है। उम्मीद करते हैं कि रिजल्ट मन के अनुसार रहेगा। 8 अक्टूबर को टीम का पहला मुकाबला है। पिछली सीरीज के आखिरी मुकाबले में मिली हार से टीम ने अपनी गलतियों को सुधारा है। अब फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ टीम तैयार है, इसके बारे में सोशल मीडिया पर खिलाड़ी अपनी तैयारियों के बारे में बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
75 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
209 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
311 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
334 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
370 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
382 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
401 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
401 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
408 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
419 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines