न्यूजीलैंड: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम को यहां तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड युवा टीम गई है। सीनियर खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया गया है। हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ल्ड कप की हार के बाद हार्दिक को टी20 का अगला कप्तान बताया जा रहा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या भी खुद को साबित करना चाहेंगे।

कौन करेगा ओपन?

इस टीम में सुभमन गिल, ईशान किशन और ऋषभ पंत को जगह मिली है। टीम इंडिया के सामने सवाल ये हैं कि किससे आपनिंग कराई जाए। भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में कौन-कौन फिट बैठता ये देखने वाली बात होगी। इशान किशन पहले ओपनर माने जा रहे हैं। उनके साथ एक और कौन ओपनर होगा ये हार्दिक को तय करना होगा। शुभमन गिल का पलड़ा भारी लग रहा है। या फिर , ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक को दूसरे ओपनर के रूप में भेजा जा सकता है।

इशान किशन के साथ शुभमन गिल को मिल सकता है मौका?

शुभमन गिल आईपीएल में गुजरात के लिए ओपन करते है। वनडे में भी उनको बतौर ओपनर खिलाया जाता है। हालांकि संजू सैमसन, दीपक हुड्डा भी ओपन करते है। इस दौरे के लिए राहुल द्रविड़ को भी आराम दिया गया है, ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। पहला टी20 मुकाबला वेलिंगटन में 18 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।

टीम इंडिया नए कोच के साथ न्यूजीलैंड गई है। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को आराम दिया गया है। कोच की कमान वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 एवं वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारतीय टी20 टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ