IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने निकाली माइकल वॉन की हेकड़ी, दे दिया करारा जवाब

IND vs NZ Hardik Pandya michael vaughan

IND vs NZ Hardik Pandya michael vaughan

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां टीम 18 नवंबर से तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। पांड्या समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी टी 20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे न्यूजीलैंड पहुंचे थे।

हालांकि टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद कई सवाल अब तक पीछा नहीं छोड़ रहे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल ही टीम इंडिया के सफेद गेंद वाले क्रिकेट के दृष्टिकोण की जमकर आलोचना की थी। वॉन ने भारतीय टीम को विश्व क्रिकेट के इतिहास में ‘सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली’ टीम कहा था। अब हार्दिक ने वॉन को करारा जवाब दिया है।

Advertisment

वॉन ने ये लिखा

दरअसल, वॉन ने डेली टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में भारत के शीर्ष क्रम को पावरप्ले में लगभग 6 रन प्रति ओवर स्कोर करने पर लिखा है। इस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों में सिर्फ यूएई का पावरप्ले में भारत से खराब रन रेट था। वॉन ने इंग्लैंड से 10 विकेट से हार के बाद कहा था- ये भारतीय व्हाइट बॉल के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है। मैं इस बात से हैरान हूं कि वे अपनी प्रतिभा के लिए टी20 क्रिकेट कैसे खेलते हैं। उनके पास खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके पास सही प्रक्रिया नहीं है।

https://twitter.com/BCCI/status/1592787715564933120

विज्ञापन

हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं

वॉन के कमेंट के बारे में जब हार्दिक पांड्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा- उन्हें साबित करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सुधार के लिए हमेशा जगह बनी रहती है। पांड्या ने कहा- “जाहिर है जब आप अच्छा नहीं करते हैं, तो लोगों की अपनी राय होगी जिसका हम सम्मान करते हैं। मैं समझता हूं कि लोगों के अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने के नाते मुझे नहीं लगता कि हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है।

https://twitter.com/BCCI/status/1592765862758731776

विज्ञापन

गलतियों में सुधार की गुंजाइश

पांड्या ने आगे कहा- आप बेहतर होने की कोशिश करते रहते हैं और आखिरकार जब परिणाम आने वाला होता है तो ऐसा होता है। ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है। पांड्या ने कहा- आगे जाकर हम इसमें सुधार करेंगे। टी20 विश्व कप की निराशा है, लेकिन हम पेशेवर खिलाड़ी हैं। हमें इससे निपटने की जरूरत है। जिस तरह से हम अपनी सफलता का सामना करते हैं और आगे बढ़ते हैं, उसी तरह से हमें बेहतर होने और गलतियों को सुधारना चाहिए।

विज्ञापन

 

https://twitter.com/BCCI/status/1592736597199708160

विज्ञापन

नए लोग, नई ऊर्जा

नियमित कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और विराट कोहली को न्यूजीलैंड दौरे से आराम दिया गया है। हार्दिक ने आगे कहा- नए लोग, नई ऊर्जा है। इसलिए यह काफी रोमांचक होने वाला है। शुभमन गिल, ईशान किशन, ऋषभ पंत, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ इन मैचों में मौका मिलने की संभावना है। हार्दिक ने आगे कहा- “अगला टी 20 विश्व कप दो साल में होगा अगर मैं गलत नहीं हूं तो हमारे पास समय है। तब तक काफी क्रिकेट खेला जाएगा। कई खिलाड़ियों के पास पर्याप्त मौके होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ