---विज्ञापन---

IPL 2023: जोफ्रा आर्चर, मोईन अली और बेन स्टोक्स को क्या हुआ? धोनी-रोहित ने किया खुलासा

नई दिल्ली: आईपीएल के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक शनिवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आ चुकी हैं। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इस दौरान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ने चौंका […]

नई दिल्ली: आईपीएल के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक शनिवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आ चुकी हैं। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इस दौरान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ने चौंका दिया।

इसे चोट नहीं कहूंगा, लेकिन एहतियात के तौर पर जोफ्रा बाहर

दरअसल, मुंबई इंडियंस में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर सीएसके में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स नदारद हैं। ये दोनों खिलाड़ी क्यों नहीं खेल रहे हैं, कप्तानों ने इस बारे में टॉस के बाद जानकारी दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- दुर्भाग्य से हमें एक झटका लगा है। मैं इसे चोट नहीं कहूंगा, लेकिन एहतियात के तौर पर जोफ्रा नहीं खेल रहे हैं, हमारे पास दूसरे खिलाड़ी हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023, MI vs CSK: मुंबई और चेन्नई के बीच ‘महामुकाबला’ आज, धोनी-रोहित समेत कई दिग्गज आएंगे नजर

बैंगलोर में क्या गलत हुआ, इस बारे में हमने बात की

रोहित ने आगे कहा- यह बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी पिच है। गेंदबाजों के लिए इसमें हमेशा कुछ न कुछ रहता है। हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम पिछले कुछ दिनों में अच्छे रहे हैं। बैंगलोर में हमारे आखिरी गेम में क्या गलत हुआ, इस बारे में हमने बात की। उम्मीद है कि हम आज रात मैच जीत सकते हैं। वानखेड़े में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक हैं।

---विज्ञापन---

स्टोक्स को चोट लगी है, मोईन अली उपलब्ध नहीं हैं

वहीं सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर कहा- कुछ चोटों से हमारी चिंता बढ़ी है। स्टोक्स को चोट लगी है, मोईन अली उपलब्ध नहीं हैं। अजिंक्य और प्रिटोरियस खेल रहे हैं। हमने ये दो बदलाव किए हैं। धोनी ने आगे कहा- सबसे यादगार स्थलों में से एक न केवल 2011 की जीत, बल्कि 2007 की जीत भी खास है। जब हम वापस आए तो हमें जो स्वागत मिला वह बहुत अच्छा था। एक रिपोर्ट में पता चला है कि स्टोक्स कम से कम 10 दिनों के लिए खेल से बाहर हैं।

---विज्ञापन---

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे

और पढ़िए – IPL 2023: कब पता चला कि कैसी होगी पिच? केएल राहुल ने दिया ये जवाब

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 08, 2023 07:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola