---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

4,6,4,4,4,6: जिस बल्ले से रिंकू ने मारे थे 5 छक्के, उसी से नितीश राणा उमरान मलिक को कूटा

नई दिल्ली: केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने उमरान मलिक को जमकर कूट डाला। शुक्रवार को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सन राइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले में KKR कप्तान नितीश राणा ने उमरान के एक ओवर में दे दनादन चौके-छक्के ठोक 28 रन जड़ दिए। ये नजारा छठे ओवर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने उमरान मलिक को जमकर कूट डाला। शुक्रवार को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सन राइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले में KKR कप्तान नितीश राणा ने उमरान के एक ओवर में दे दनादन चौके-छक्के ठोक 28 रन जड़ दिए। ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। चौका ठोक शुरुआत, छक्का जड़कर खत्म 

और पढ़िए – ‘ऋषभ पंत मजबूत…’, निकोलस पूरन ने अपने एक्सीडेंट का अनुभव साझा कर चैंपियन को दिया मोटिवेशन

---विज्ञापन---

उमरान की पहली ही गेंद पर नितीश ने फाइन लेग की ओर चौका ठोक इस तूफान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दूसरी ही गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। अगली तीन गेंदों में तीन चौके ठोक नितीश ने उमरान की लय बिगाड़ दी। इसके बाद उन्होंने डीप बैकवर्ड पर छक्का ठोक इस ओवर को खत्म किया। उमरान अपनी पेस के आगे मात खा गए और इस ओवर में उन्होंने 28 रन लुटाए।

और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs SRH: हैदराबाद ने कोलकाता को दी शिकस्त, शतक जड़कर छाए हैरी ब्रूक

खास बात यह है कि ये वही बल्ला था, जिससे रिंकू सिंह ने 5 छक्के ठोक केकेआर को मैच जिताया था। दरअसल, रिंकू ने नितीश से ही बल्ला उधार लेकर आखिरी ओवर खेला था। ऐसे में खुद नितीश के लिए बल्ला खूब चला। इससे पहले सन राइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। SRH बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने इस सीजन की पहली सेंचुरी जमाई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 14, 2023 10:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola