---विज्ञापन---

IND vs AFG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20I मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (17 सितंबर) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs Afghanistan 3rd T20I Live Streaming: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. भारत ने अफगानिस्तान को पहले और दूसरे टी20 मैच में एकतरफा अंदाज में 7-7 विकेट से मात दी. अब भारतीय टीम की नजरें तीसरे मैच में भी जीत हासिल कर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने पर होंगी. इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.

वहीं, मेजबान अफगानिस्तान की टीम सीरीज के आखिरी मुकाबले में अपनी लाज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान तीसरा T20I मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें एक बार फिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले गए थे.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

---विज्ञापन---

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स फैनकोड के ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

---विज्ञापन---

फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच लाइव?

अगर आप फ्री में भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच देखना चाहते हैं तो इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर किया जाएगा. आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके घर पर बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए. अलग से आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में हड़कंप, कप्तान ने अचानक दिया इस्तीफा

---विज्ञापन---

IND vs AFG 3rd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सिद्दीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक/अब्दुल्लाह अहमदज़ई, फजलहक फारूकी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 9 चौके और 8 छक्के… पाकिस्तानी ऑलराउंडर माज सदाकत ने CPL में तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास, तोड़ा हेटमायर का महारिकॉर्ड

First published on: Sep 17, 2026 11:34 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola