'ऋषभ पंत मजबूत...', निकोलस पूरन ने अपने एक्सीडेंट का अनुभव साझा कर चैंपियन को दिया मोटिवेशन

Rishabh Pant Nicholas Pooran

Rishabh Pant Nicholas Pooran

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद आईपीएल से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मोटिवेट करने स्टेडियम में देखे गए थे, लेकिन उन्हें खुद क्रिकेट खेलने में अभी काफी लंबा समय लगने वाला है। पंत की तरह ही वेस्ट इंडीज के प्लेयर और IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे निकोलस पूरन भी बड़े एक्सीडेंट का सामना कर चुके हैं। पूरन को लगभग साढ़े आठ साल पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी दो सर्जरी हुईं। इलाज के लगभग छह महीने बाद वह फिर से चल सके। पूरन ने अब पंत की मनोस्थिति पर बात की है।

आप चाहते हैं कि घाव जल्दी भरें

पूरन का कहना है कि पंत जिस स्थिति में है वह उसे उदास और निराश कर सकता है, लेकिन विश्वास है कि वह वापसी करेगा। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे पूरन ने कहा कि वह पंत के संपर्क में हैं। हम दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है जब आप ऐसी जगह जाते हैं जहां आप बहुत उदास और निराश होते हैं। दरअसल आप चाहते हैं कि आपके घाव भरने की प्रक्रिया तेजी से हो।

विज्ञापन

कौन पास और कौन खिलाफ

अपने अनुभव की बात करते हुए पूरन ने कहा- कभी-कभी आप जीवन में प्रगति देखना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि यह इतनी तेजी से हो, लेकिन यह पूरे समय नहीं होता है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। उन्हें खुद के साथ समय बिताकर यह समझने की जरूरत है कि कौन उनके पास और कौन उसके खिलाफ हैं। यह वह जगह है जहां आप जानते हैं कि आपका परिवार कौन है और आपके दोस्त कौन हैं।

जो कुछ भी हुआ, किसी कारण से हुआ

पूरन ने कहा- यह विश्वास करने की आवश्यकता है कि जो कुछ भी हुआ, किसी कारण से हुआ। इस पर सवाल नहीं उठा सकते, क्योंकि आपको इसका उत्तर नहीं मिलेगा। आपको अपने भगवान पर भी विश्वास करने की आवश्यकता है। खुद पर विश्वास रखें, अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। पूरन ने कहा- ऋषभ इससे बाहर निकलेगा। वह एक मजबूत लड़का है। वह इससे बाहर आएगा। यह किसी के भी जीवन में एक कठिन समय है। हर किसी की अलग-अलग चुनौतियां होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ