---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Final LIVE: अहमदाबाद से आई गुड न्यूज, खिल गई धूप, जानिए कितने बजे होगा टॉस

नई दिल्ली: अहमदाबाद से गुड न्यूज आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल फुल ओवर्स के साथ होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, आज दिनभर धूप रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब दोनों टीमें महामुकाबले में भिड़ने को तैयार हैं। मैच 7:30 बजे शुरू […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: अहमदाबाद से गुड न्यूज आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल फुल ओवर्स के साथ होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, आज दिनभर धूप रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब दोनों टीमें महामुकाबले में भिड़ने को तैयार हैं। मैच 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होने की पूरी उम्मीद है। रविवार को भारी बारिश के कारण खेल रद्द होने के बाद रिजर्व डे लागू हो गया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि वेन्यू पर धूप खिली हुई है और आयोजक मैच की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन नजारों ने करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को राहत की खबर दी है।

https://twitter.com/_ajxxy/status/1663154318651031552

---विज्ञापन---

इससे पहले रविवार को फाइनल देखने की उम्मीद में स्टेडियम पहुंचे फैंस को भारी बारिश के चलते निराशा हाथ लगी थी। लगातार हो रही बारिश के चलते मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया था। अब फैंस एक बार फिर स्टेडियम के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं।

First published on: May 29, 2023 05:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola