---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023: फैंस ने Final में रचा इतिहास, 3 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा CSK vs GT मैच

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस ने नया इतिहास रच दिया है। सोमवार को रिजर्व डे के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में एक नया रिकॉर्ड बना। दरअसल, इस मैच को जियोसिनेमा पर 3.2 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा। ये क्रिकेट में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक ही समय में अब तक […]

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस ने नया इतिहास रच दिया है। सोमवार को रिजर्व डे के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में एक नया रिकॉर्ड बना। दरअसल, इस मैच को जियोसिनेमा पर 3.2 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा। ये क्रिकेट में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक ही समय में अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है। इससे पहले करीब 2.5 करोड़ लोगों ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच देखा था।

2.53 करोड़ व्यूअर्स ने देखा था भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल 

इससे पहले पिछला रिकॉर्ड Disney+ Hotstar के पास था। आईसीसी 2019 विश्व कप में भारत न्यूजीलैंड सेमीफाइनल को 2.53 करोड़ कन्करंट व्यूअर्स (एक ही समय में देखने वाले) ने देखा था। सोमवार को ये रिकॉर्ड टूट गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहली बार टूर्नामेंट के राइट्स हासिल करने वाले JioCinema पर दर्शक IPL 2023 को मुफ्त में स्ट्रीम कर पा रहे हैं। करीब पांच दिन पहले ही टोटल वीडियो व्यूअरशिप 1300 करोड़ को पार कर चुकी थी, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मैच एक्शन के अलावा JioCinema पर मुफ्त स्ट्रीमिंग, 4K स्ट्रीमिंग, 12 भाषाओं में कमेंट्री और फ्री-टू-प्ले प्रतियोगिता ‘जीतो धन धना धन’ शामिल हैं।

First published on: May 30, 2023 12:02 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola