---विज्ञापन---

Explainer: विराट-गंभीर को 100%, तो नवीन को 50% मैच फीस का लगा झटका, जानें खिलाड़ियों को कितने पैसे का हुआ नुकसान

नई दिल्ली: लखनऊ में खेला गया आईपीएल का 43वां मुकाबला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस लो स्कोरिंग मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा की खूब चर्चा हो रही है। विराट कोहली, नवीन उल हक और गौतम गंभीर के बीच जमकर बहस हुई और इसके बाद बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए खिलाड़ियों पर बड़ा […]

नई दिल्ली: लखनऊ में खेला गया आईपीएल का 43वां मुकाबला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस लो स्कोरिंग मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा की खूब चर्चा हो रही है। विराट कोहली, नवीन उल हक और गौतम गंभीर के बीच जमकर बहस हुई और इसके बाद बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए खिलाड़ियों पर बड़ा जुर्माना लगा दिया। विराट-गंभीर पर जहां मैच फीस का 100 परसेंट जुर्माना लगाया गया है तो वहीं दूसरी ओर नवीन उल हक को 50 प्रतिशत मैच फीस चुकानी होगी। आखिर ये मैच फीस क्या है और खिलाड़ियों को कितने पैसे का नुकसान हुआ, आइए जानते हैं…

सबसे पहले जानते हैं आईपीएल की मैच फीस कैसे कैल्कुलेट की जाती है 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स व आरसीबी टीम में रहे पंकज सिंह के अनुसार, आईपीएल की ‘मैच फीस’ कॉन्ट्रेक्ट से मिले पैसों से दी जाती है। एक खिलाड़ी जितने मैच खेलता है, कॉन्ट्रेक्ट की कुल राशि से प्रति मैच के हिसाब से उसके पैसे बन जाते हैं।

---विज्ञापन---

मान लीजिए किसी खिलाड़ी को 75 लाख का कॉन्ट्रेक्ट मिला है और वह 15 मैच खेलता है तो प्रति मैच उसकी फीस 5 लाख रुपये होगी। इस पर यदि 100 परसेंट मैच फीस का जुर्माना लगता है तो खिलाड़ी को 5 लाख रुपये का नुकसान होगा। आरसीबी के प्लेयर विराट कोहली 15 करोड़ और LSG प्लेयर नवीन उल हक को 50 लाख रुपये का अनुबंध दिया गया है। इन खिलाड़ियों को लीग तक 14 मुकाबले खेलने हैं, जबकि प्लेऑफ और फाइनल के लिए टीम क्वालिफाई करती है तो अन्य मैच भी खेलने पड़ सकते हैं। अगर विराट 14 मैच खेलते हैं तो उनकी मैच फीस 1 करोड़ 7 लाख रुपये से ज्यादा होगी। जबकि नवीन की मैच फीस इन्हीं मैचों के आधार पर 3 लाख 57 हजार रुपये से ज्यादा रहेगी।

खिलाड़ी को ही भरना होता है पैसा 

पंकज सिंह के अनुसार, यदि जुर्माना खिलाड़ी पर लगा है तो पैसा भी उसी को भरना होगा, न कि फ्रेंचाइजी को। यदि फ्रेंचाइजी अपनी ओर से चाहे तो ये पैसा भर सकती है, लेकिन सजा के तौर पर खिलाड़ी को ही ये पैसा देना होता है। प्लेयर टीम के लिए खेलते हुए इंजर्ड है या फिर टीम के साथ रहते हुए मैच नहीं भी खेल पाया है तो उसे पूरी फीस मिलती है। हालांकि निजी कारणों से मैच से बाहर रहने पर उसे पैसा नहीं दिया जाता। इसके नियम अलग-अलग हैं।

---विज्ञापन---

पंकज 2008 से 2012 तक आईपीएल खेले। जहां उन्होंने 20 मैचों में कुल 11 विकेट चटकाए। आईपीएल के उद्घाटन सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स जबकि दूसरे सीजन में आरसीबी के साथ रहे। सिंह का कहना है कि उन्हें कॉन्ट्रेक्ट का पैसा चार किस्तों में मिलता था।

(mnspas.com)

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2023 07:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola