IND vs ZIM Live Streaming: 12:45 से शुरू होगा पहला वनडे, फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव...
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ZIM
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ZIM
नई दिल्ली: टीम इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर है। आज सीरीज का पहला मुकाबला दोपहर 12:45 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। राहुल की कप्तानी में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन उपकप्तान की भूमिका में हैं।
#TeamIndia Tour of Zimbabwe – 3 ODIs 🏏 starting from August 18. #ZIMvIND
LIVE on DD Sports 📺 (DD Free Dish & DTT Platforms) pic.twitter.com/v6y2XNxmSZ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 10, 2022
आज होने वाले पहले वनडे में 6 साल बाद दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली हैं। इससे पहले 15 जून 2016 को दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था।
और पढ़िए – India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 साल से अजेय है टीम इंडिया, पिछले 5 मैच एकतरफा जीते, देखें…
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला पहला मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव प्रसारित होगा। इसके साथ ही सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। अगर आप फ्री में ये मैच देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। जियो टीवी पर भी आप मुफ्त में इस सीरीज के सभी मुकाबले देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: