---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: अंपायर पर भड़क गए दीपक हुड्डा, ऐसा क्या कहा कि जमकर हो रही है आलोचना?

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी 20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 162 पहुंचा दिया। हुड्डा और पटेल ने ऐसे वक्त में टीम इंडिया को संभाला, जब भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी 20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 162 पहुंचा दिया। हुड्डा और पटेल ने ऐसे वक्त में टीम इंडिया को संभाला, जब भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

अंपायर पर भड़क गए हुड्डा

हुड्डा ने 23 गेंदों में एक चौका-चार छक्का ठोक नाबाद 41 रन जड़े तो वहीं अक्षर पटेल ने 20 गेंदों में तीन चौका-एक छक्का ठोक नाबाद 31 रन बनाए। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब दीपक हुड्डा अंपायर पर बुरी तरह भड़क गए। हुड्डा के इस व्यवहार की आलोचना हो रही है।

---विज्ञापन---

18वें ओवर में दिखा नजारा

हुआ यूं कि 18वें ओवर में दीपक हुड्डा 28 रन बनाकर खेल रहे थे। वह टीम इंडिया के लिए अच्छा स्कोर करना चाहते थे, लेकिन इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वे कोई रन नहीं बना सके। ये गेंद ऑफ स्टंप से काफी दूर थी, हुड्डा ने बल्ला उठाया, लेकिन बॉल को दूर जाता देख रुक गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए उमरान के खेलने से मुझे फायदा मिल जाता है’…अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा

वाइड बॉल नहीं देने पर भड़के

उन्हें उम्मीद थी कि अंपायर इसे वाइड बॉल करार देंगे, लेकिन अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया। बस इसी बात पर हुड्डा काफी भड़क गए। वह अंपायर को भला-बुरा कहते नजर आए। वे तैश में आकर अपने व्यवहार पर कंट्रोल नहीं रख पाए और आग-बबूला हो गए। उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अंपायर के विरुद्ध उनका ये व्यवहार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यदि हुड्डा को मिसबिहेव का आरोपी माना गया तो उन पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 03, 2023 08:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola