वैभव सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 गेंदों में किया ढेर, टीम इंडिया के प्रैक्टिस का VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन में वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह से हुआ. इस दौरान बुमराह ने वैभव को सिर्फ 4 गेंदों पर आउट कर दिया.

Jasprit bumrah dismissed vaibhav sooryavanshi

जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में वैभव सूर्यवंशी को किया आउट (PIC Credit -X)

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया दिल्ली पहुंची चुकी है और जमकर प्रैक्टिस कर रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुआ. बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ चार गेंदों में वैभव को आउट कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को किया ढेर

दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस कर मैदान पर उतरी, जहां 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह से हुआ. बुमराह चोट से पूरी तरह उबर कर मैदान पर उतर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान बुमराह अच्छे रिदम में नजर आए और बेहतरीन गेंदबाजी कर वैभव को चलता किया.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी प्रैक्टिस सेशन में बैकफुट पर नजर आए. बुमराह ने उनके सामने चार गेंद फेंकी, जिसमें 2 यॉर्कर और 2 लेंथ बॉल शामिल रही. बुमराह की एक गेंद पर वैभव के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वह आउट हो गए. बुमराह-सूर्यवंशी के इस आमने-सामने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अपने घर पर ही बतौर मेहमान टीम खेलेगा भारत

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टी20I 15 सितंबर को, जबकि आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर बतौर मेहमान टीम खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्ता क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है. सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान की खराब हालत पर फिर भड़के वसीम अकरम, बताया सबसे शर्मनाक कदम

IND vs AFG T20I Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ