IND Vs SA: धवन की कप्तानी में चमकी इन 2 खिलाड़ियों की किस्मत, India के लिए किया वनडे डेब्यू
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA 1st ODI Ravi Bishnoi and Ruturaj Gaikwa ODI Debut
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA 1st ODI Ravi Bishnoi and Ruturaj Gaikwa ODI Debut
IND Vs SA: आज से भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का आगाज हुआ है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। बारिश की वजह से पहला मैच से देर से शुरू हुआ है। दोनों साइड से 10-10 ओवर कम हुए हैं। यानी दोनों पक्ष से 40-40 ओवर फेंके जाएंगे।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग 11 में दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। टीम इंडिया के लिए आज 2 खिलाड़ियों ने वनडे डेब्यू किया है। इनमें ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई शामिल हैं। यह दोनों खिलाड़ी टी 20 में पहले ही डेब्यू कर चुके हैं।
🚨 Team News 🚨@Ruutu1331 to make his ODI debut. 👍
Follow the match ▶️ https://t.co/d65WZUUDh2
Here is #TeamIndia's Playing XI for the first #INDvSA ODI 🔽 pic.twitter.com/otnX6dauyt
— BCCI (@BCCI) October 6, 2022
ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई अब 50 ओवर के खेल में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। ऋतुराज आईपीएल में चेन्नई की टीम से खेलते हैं, जबकि लखनऊ की तरफ से रवि विश्नोई खेलते हैं। दोनों ही प्लेयर आईपीएल की खोज हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में कुल 36 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1207 रन निकले हैं। वह टी 20 फॉर्मेट में शतक भी लगा चुके हैं। वहीं रवि बिश्नोई ने 37 आईपीएल के मुकाबले खेले और 37 ही विकेट निकाले हैं।
After a long wait due to rain, we are set for some action 🤩
Ruturaj Gaikwad and Ravi Bishnoi make their debut today 👏 #INDvSA LIVE ▶️ https://t.co/IxiJaWhKFm pic.twitter.com/F20Z6dTqVG
— Cricinfo (@cricinfo) October 6, 2022
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।
जानेमन मलान, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: