---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: ‘लोग उसे जादूगर कहते हैं…’, इस गेंदबाज के मुरीद हुए रोहित शर्मा, मैच के बाद दिया ये बयान

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस जीत में रोहित शर्मा-शुभमन गिल और […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस जीत में रोहित शर्मा-शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी के साथ शार्दुल ठाकुर की चतुराई भरी गेंदबाजी शामिल रही। शार्दुल ने 2 ओवर के अंदर 3 विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की टीम के हौसले पस्त कर दिए। शार्दुल के साथ कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 2, उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट झटका। लगातार सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा गदगद हैं। उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया।

और पढ़िए –ICC Test Team: आईसीसी ने जारी की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, भारत के इस चोटिल खिलाड़ी को मिली जगह

---विज्ञापन---

चहल और उमरान को इसलिए दिया मौका

रोहित ने मैच प्रजेंटेशन में कहा- हमने जो पिछले छह मैच खेले हैं उनमें से अधिकांश में हमने सही काम किया है। 50 ओवर के खेल में यह महत्वपूर्ण है। सिराज और शमी के बिना हम बेंच पर लोगों को मौका देना चाहते थे। चहल और उमरान को टीम में शामिल कर देखना चाहते थे कि वे दबाव में कैसी परफॉर्मेंस देते हैं।

और पढ़िए –IND vs NZ: ट्रॉफी से लग जाती चोट, बाल-बाल बच गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

शार्दुल को लोग जादूगर कहते हैं

उन्होंने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि यहां कोई भी स्कोर सुरक्षित है। शार्दुल कुछ समय से ऐसा कर रहा है। स्क्वाड में शामिल लोग उन्हें ‘जादूगर’ कहते हैं। बस उसके बेल्ट के नीचे और खेल लाने की जरूरत है। खेल के समय के साथ कलाई के स्पिनर बेहतर होते जाते हैं।

---विज्ञापन---

शुभमन गिल की तारीफ

रोहित ने शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आना और शानदार रवैया रखना अच्छा है। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसलिए यह अतिरिक्त मील के पत्थर तक जाने के बारे में था। पिच आज अच्छी थी। ईमानदारी से कहूं तो हम रैंकिंग के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। हम मुख्य रूप से मैदान पर सही चीजें करने के बारे में चर्चा करते हैं। ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन टीम है और चीजें हमारे लिए आसान नहीं होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि हम सीरीज के लिए तैयार हैं।

और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 24, 2023 10:00 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola