IND vs NED: सूर्या की धूंआधार बल्लेबाजी...विराट की लाजवाब टाइमिंग...देखते रह जाएंगे

Virat Kohli Suryakumar yadav IND vs NED

Virat Kohli Suryakumar yadav IND vs NED

विज्ञापन

IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज भारत अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य रख दिया। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक शामिल है। टीम की शुरूआत काफी धीमी रही लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव ने धूंधाधार पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने की 95वें रनों की साझेदारी

नीदरलैंड के खिलाफ बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद धीमी रही। लेकिन बाद में 11.4 ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद सू्र्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे और आते ही नीदरलैंड के गेंदबाजों को खदेड़ना शुरू कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने मात्र 25 गेंदो पर ही 50 रन बना दिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का पिछले मैच से ही फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने भी दमदार साथ दिया। कोहली ने 44 गेंदो पर 62 रन बनाए और इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी जड़े। सूर्यकुमार यादव और कोहली ने मिलकर 95 रनों की साझेदारी की और आखिरी आठ ओवर में 89 रन बनाकर टीम को इस बड़े लक्ष्य की ओर ले गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (c), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ