IND vs AUS T20I: टीम में बुमराह की वापसी पक्की, इस गेंदबाज को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता!

IND vs AUS T20I Jasprit Bumrah Will Return into team india

IND vs AUS T20I Jasprit Bumrah Will Return into team india

विज्ञापन

IND vs AUS T20I: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज दूसरा टी 20 मुकाबला खेला जाना है। पहले मुकाबले में मिली हार के बीद टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी। दूसरा टी 20 जीतने के लिए कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। आज टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: द हंड्रेड में तूफान मचाकर आया बल्लेबाज पाकिस्तान में फेल, T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की बढ़ गई चिंता

विज्ञापन

बुमराह की होगी वापसी, उमेश बैठेंगे!

टीम मैनेजमेंट की ओर से साफ कर दिया गया है कि बुमराह दूसरे टी20 मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। पहले मैच में उमेश यादव को मौका मिला था, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे। यही वजह है कि पहले टी20 मैच में 2 ओवर में 27 रन खर्च करने वाले यादव को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है।

एशिया कप भी नहीं खेले जसप्रीत बुमराह

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर लिमिटिड ओवर सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। इसके बाद वह एशिया कप भी नहीं खेल पाए। हालांकि अब पूरी तरफ रिकवर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बुमराह की टीम इंडिया में वापसी पहले ही तय हो गई थी, लेकिन पहला मुकाबला वह नहीं खेले।

सूर्या ने कहा बुमराह पूरी तरह फिट

दूसरे टी 20 मुकाबले से एक दिन पहले यानी गुरुवार को टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। बुमराह पूरी तरह फिट हैं। सूर्या के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत के बेस्ट फास्ट बॉलर बुमराह इस मैच में खेल सकते हैं।

विज्ञापन

पहले टी 20 मैच का हाल

टीम इंडिया टी20 सीरीज में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है। पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 4 विकेट से हार मिली थी। भारत ने मैच में 200 से अधिक का स्कोर भी बनाया था। पहले मैच में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाया था. हालांकि गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ