Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। लेकिन मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर (Axar Patel) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड (Travis Head) का विकेट लेने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।
अक्षर पटेल ने इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले बुमराह के पास सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब अक्षर ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। खास बात यह है कि अक्षर पटेल ने 12वें टेस्ट में ही यह रिकॉर्ड बना लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: हवा में लहराकर स्टंप में घुसी Axar Patel की बॉल, हैरान रह गए Travis Head, देखें वीडियो
Milestone 🚨 – Congratulations @akshar2026 who is now the fastest Indian bowler to take 50 wickets in terms of balls bowled (2205).
Travis Head is his 50th Test victim.#INDvAUS #TeamIndia pic.twitter.com/yAwGwVYmbo
— BCCI (@BCCI) March 13, 2023
अक्षर पटेल के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शानदार साबित हुई है। अक्षर ने इस सीरीज में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अक्षर के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 12 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 513 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं इस दौरान अक्षर ने 50 विकेट भी लिए हैं। अक्षर ने दो अर्धशतक इसी सीरीज में बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।