Football Legend Pele Death: दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। बता दें कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। पेले के निधन पर उन्हें दुनियाभर से श्रृद्धाजंलि दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेले का भारत से भी गहरा लगाव रहा है।
भारत में पेले के करोड़ों फैन
ब्राजील के लीजेंड पेले के निधन पर भारत में भी गम का माहौल है, क्योंकि इंडिया में भी फुटबॉल के करोड़ों फैन हैं, जो पेले के भी दीवाने थे, पेले को देखने के लिए भारत के फैन भी बेताब रहते थे। यही वजह है कि उनके निधन पर गम का माहौल है।
दो बार भारत आए पेले
बता दें कि पेले को भी इंडिया बहुत पसंद था, वह दो बार भारत का दौरा कर चुके थे, एक बार तो पेले ने इंडिया में फुटबॉल मैच भी खेला था। पेले साल 1977 में पहली बार भारत आए थे। तब उन्होंने कोलकाता में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला था, जबकि दूसरी बार भी वह कोलकाता ही पहुंचे थे, तब वह यहां दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे।
और पढ़िए – बॉलीवुड फिल्मों में थी ‘ब्लैक पर्ल’ की दीवानगी, आधी रात को जुटी थी हजारों की भीड़
ईडन गार्डन्स में पेले को देखने उमड़ पड़ी थी भीड़
महान प्लेयर पेले ने 24 सितंबर 1977 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला था, उस वक्त पेले न्यूयॉर्क कोस्मोस टीम के लिए खेला करते थे, जैसे ही इस बात की जानकारी फैन को लगनी शुरू हुई की पेले कोलकाता में मैच खेलने वाले हैं, तो ईडन गार्डन्स का मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। खास बात यह भी रही कि फीफा वर्ल्ड कप विजेता पेले ने अपना जादू खूब दिखाया, जिससे दर्शक झूम उठे।
और पढ़िए – 2 साल लगातार 100 प्लस गोल…पेले का ये रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होश
2015 में दूसरी बार भारत आए थे पेले
1977 के लंबे इंतजार के बाद 2015 में पेले फिर से भारत के दौरे पर आए थे, तब उन्होंने भारत में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग के कुछ मैच देखे थे, इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी पेले से मुलाकात की थी। उस वक्त गांगुली ने कहा था मैंने केवल तीन वर्ल्ड कप खेले हैं, लेकिन तीन वर्ल्ड कप और गोल्डन बूट जीतना बहुत बड़ी बात है, यह पेले ही कर सकते हैं। बता दें कि पेले ने दोबारा से फिर भारत आने की बात भी कही थी, उनका कहना था कि भारत मुझे बहुत पसंद है, यहां के लोग बहुत शानदार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines