---विज्ञापन---

Pele unique Records: 2 साल लगातार 100 प्लस गोल…पेले का ये रिकॉर्ड देख उड़ जाएंगे होश

Pele unique Records: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया है। वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 82 साल की उम्र में कोलन कैंसर के चलते उनका निधन हुआ है, इस बात की पुष्टि उनकी बेट सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार देर रात कर चुकी हैं। ये बात सभी जानते हैं […]

---विज्ञापन---

Pele unique Records: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया है। वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 82 साल की उम्र में कोलन कैंसर के चलते उनका निधन हुआ है, इस बात की पुष्टि उनकी बेट सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार देर रात कर चुकी हैं।

ये बात सभी जानते हैं कि पेले अपने देश ब्राजील को तीन विश्वकप जिताने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने देश के लिए 92 मैचों में 77 गोल दागे हैं, लेकिन उनका एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक नहीं टूटा।

---विज्ञापन---

1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाल वाले पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे हैं। लेकिन उनका ऐक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आखिर क्यो है वो रिकॉर्ड नीचे पढ़िए…

और पढ़िए आपको पता है फुटबॉलर पेले का भारत से जुड़ा यह कनेक्शन, खेला था शानदार मैच

---विज्ञापन---

पेले ने दो साल 100 से ज्यादा गोल दागे

दिग्गज फुटबॉलर रहे पेले ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जो आज तक नहीं टूटा। पेले के नाम दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। विश्व में वह ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं।

और पढ़िएआखिर कैसे महान फुटबॉलर बने पेले? देखिए उनके अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना आसान नहीं

---विज्ञापन---

फुटबॉलर गॉडफ्रे चितालू रिकॉर्ड तोड़ने से चूके थे

पेले के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब जाम्बिया के फुटबॉलर गॉडफ्रे चितालू आगे आए थे, उन्होंने जरूर 1972 में क्लब और देश के लिए 107 गोल दागे थे, लेकिन पेले की तरह दो साल तक 100+ गोल का आंकड़ा नहीं छू सके।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2022 09:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola