Fifa world cup 2022: कतर में फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच जारी है। गुरुवार को स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराकर इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। स्विट्जरलैंड के लिए ब्रील एम्बोलो ने हाफ टाइम के ठीक बाद 48वें मिनट में गोल दागा। जबकि कैमरून की टीम कोई गोल नहीं कर पाए। इस पूरे मैच में एक ही गोल हुआ,
मैच के पहले हाफ में, दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाप तक दोनों टीमें एक-दूसरे पर जवाबी हमला करती दिखीं। इस दौरान स्विट्जरलैंड की तुलना में कैमरून की टीम ज्यादा आक्रामक दिखाई दी, लेकिन पहले हाफ तक दोनों ही टीमों का स्कोर 0-0 रहा था। इसके बाद दूसरे हाफ में मैच पलटा।
अभी पढ़ें – खुशखबरी: FIFA ने एआईएफएफ का निलंबन हटाया, भारत में होगा अंडर -17 महिला विश्व कप
दूसरे हाफ में पलटा मैच
दूसरे हाफ कैमरून टीम ने स्कोर करने के कुल सात मौके बनाए, इनमें से चार शॉट लक्ष्य पर रहे हैं, लेकिन गोल नहीं हुआ है, वहीं स्विट्जरलैंड ने आठ में एक शॉट प्रयास किया और उसी में गोल करने में सफल रहे।
गोल करने के बाद ब्रेल एंबोलो ने नहीं मनाया जश्न
जीत का गोल स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर ब्रेल एंबोलो ने किया, लेकिन उन्होंने जश्न मनाने से इनकार कर दिया। गोल करने के बाद जब उनके साथ पास पहुंचे तो वह अपने हाथ हवा में लिए खड़े थे और उनकी आंखें जमीन पर थीं।
ब्रेल एंबोलो ने इस वजह से नहीं मनाया जश्न
दरअसल, ब्रेल एंबोलो ने इस वर्ल्ड कप में अपने पहले गोल पर जश्न इसलिए नहीं मनाया क्योंकि उनका जन्म कैमरून में ही हुआ था। आज उन्होंने जब कैमरून टीम के खिलाफ खेला तो देश भावना को ध्यान में रखकर जश्न नहीं मनाया। कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं और उनकी ट्विटर पर तारीफ कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Captain Fantastic: सुनील छेत्री की अनसुनी कहानी, FIFA ने रिलीज की सीरीज
5 साल की उम्र में कैमरून छोड़ा था
दरअसल, माता-पिता के अलगाव के बाद ब्रेल एंबोलो अपनी मां के साथ कैमरून से 5 साल की उम्र में ही फ्रांस चले गए थे। फ्रांस जाने के बाद वह स्विटजरलैंड आए। स्विटजरलैंड में एंबोलो की मां ने उनके सौतेले पिता से शादी की, जो एक स्विस हैं।
2014 में मिली थी ब्रेल एंबोलो को
इसके बाद ब्रेल एंबोलो बेसल चले गए, जहां वह सिटी क्लब एफसी बेसल के युवा रैंक में शामिल हो गए। इसके बाद जब उन्होंने 2014 में बेसल के लिए पदार्पण किया तो तभी ब्रेल एंबोलो को स्विस की नागरिकता मिली थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
211 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
314 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
336 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
385 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
411 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines