नई दिल्ली: फीफा की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप से एक के बाद एक रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शनिवार को ऑस्ट्रेलिया-ट्यूनिशिया के बीच खेले गए मुकाबले में देखा गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनिशिया को 1-0 से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फुटबॉलर मिचेल ड्यूक ने ऐसा बेहतरीन गोल दागा कि सब दंग रह गए।
मिचेल ड्यूक ने दिखाई शानदार स्किल
ये नजारा 23वें मिनट में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉलर बॉल को लेकर ट्यूनीशिया के खेमे की ओर बढ़ रहे थे। इतने में ऑस्ट्रेलिया के फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रेग गुडविन ने जैसे ही पास देने की कोशिश की, गेंद ट्यूनीशिया के खिलाड़ी के पैर से टकराई और फिर टप्पा पड़कर ऐसी उछली कि मिचेल ड्यूक के लिए मौका बन गया।
और पढ़िए – क्रोएशिया के 4 गोल पर भारी पड़ा कनाडा के फुटबॉलर का गोल, रच दिया इतिहास
गोलकीपर खा गया गच्चा
जैसे ही ड्यूक ने गेंद अपनी तरफ आते देखी, उन्होंने चंद सेकंड में अपनी पोजिशन ली और बैक में हेड किक से ऐसा गोल दागा कि गोलकीपर भी गच्चा खा गया। हालांकि ड्यूक ने इस गोल के लिए आसान अटेम्प्ट किया, लेकिन उनकी स्किल इतनी कमाल थी कि गेंद तूफान की गति से पार हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ ड्यूक ने ही एक गोल किया और उनका ये गोल टीम की जीत की निशानी बन गया।
और पढ़िए – कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप डी में शामिल है। इस मैच को जीतने के बाद वह अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस ग्रुप में फ्रांस एक मैच में जीत और एक में ड्रॉ के बाद टॉप पर है। उसके पास 4 अंक हैं। डेनमार्क तीसरे स्थान पर है। उसके दोनों मैच ड्रॉ हुए हैं। जबकि ट्यूनीशिया सबसे नीचे है। उसके दो मैचों में से एक में ड्रॉ और एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला 30 नवंबर को डेनमार्क से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस ग्रुप से कौनसी दो टीमें टॉप 16 में आगे बढ़ती हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines