IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में हार के बाद WTC Final में कैसे पहुंच सकता है भारत? जानिए समीकरण

IND vs AUS WTC Final 2023 Team India

IND vs AUS WTC Final 2023 Team India

World Test Championship 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है वहीं भारतीय टीम के लिए परेशानी बढ़ गई है। हालांकि अभी भी उसके पास ओवल में फाइनल खेलने का शानदार मौका है।

विज्ञापन

WTC Final 2023 में ऐसे पहुंच सकती है भारतीय टीम

इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में हार के बावजूद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है और वह यहीं रहना चाहेगी। भारत को अगर जून में ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेलना है तो उसे अब अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को जीतना जरुरी होगा।

विज्ञापन

ये मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का होगा। अगर भारत वहां जीत भी जाता है या मैच ड्रॉ हो जाता है तो भी उसे न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। भारत को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने घर पर श्रीलंका को दो में से कम से कम एक मैच हरा दे। अगर ऐसा होता है तो भारत फाइनल में डायरेक्ट एंट्री ले लेगा।

विज्ञापन
World Test Championship points table

World Test Championship points table

अगर भारत अहमदाबाद में खेले जाने वाला टेस्ट हार जाता है तो उसे श्रीलंका और न्यूजीलैंड की सीरीज पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा और उम्मीद करनी होगी की न्यूजीलैंड श्रीलंका को दोनों मैच में हरा दे।

विज्ञापन

तीसरे टेस्ट मैच का लेखा-जोखा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 88 रनों की बढ़त लेकर पहली पारी में 197 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्र्लिया ने इसे एक विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ