सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ने से चूके किंग कोहली, इस खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर और शाकिब अल हसन की बराबरी कर ली है।

Virat Kohli Michael Vaughan england cricket team Fitness ODI World Cup 2023

Virat Kohli: X/BCCI

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। नीदरलैंड के खिलाफी जारी मुकाबले में भी वह चमक बिखेरने में कामयाब रहे। ब्लू टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 गेंदों का सामना किया। इस बीच 91.07 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं एक छक्का निकला।

विज्ञापन

फैंस को उम्मीद थी कि वह आज सचिन तेंदुलकर के वनडे फॉर्मेट में अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्हें  वैन डेर मेरवे ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने से पहले हालांकि, वह एक खास उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शाकिब अल हसन की बराबरी कर ली है। सचिन ने वर्ल्ड कप 2003 और शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप 2019 में क्रमशः सात-सात बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था। वहीं जारी टूर्नामेंट में कोहली ने भी सात बार 50 प्लस स्कोर बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर करने वाले खिलाड़ी:

7 – सचिन तेंदुलकर – भारत – 2003
7 – शाकिब अल हसन – बांग्लादेश – 2019
7 – विराट कोहली – भारत – 2023*

नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे कोहली:

विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ आज तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 गेंदों का सामना किया। इस बीच 91.07 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं एक छक्का निकला। कोहली को वैन डेर मेरवे ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ