World Cup के बीच टीम इंडिया ने धूमधाम से मनाई दिवाली, खास अंदाज में दिखे सभी खिलाड़ी, देखें तस्वीर

IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने बड़े ही कूल अंदाज में दिवाली मनाया है।

Team India Celebrate Diwali before ind vs ned match ODI World CUp 2023

टीम इंडिया की दिवाली।

विज्ञापन

Team India Diwali Celebration: भारतीय टीम इस विश्व कप की सबसे सफल टीम रही है। भारत इस विश्व कप अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। भारत विश्व कप का अगला लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने धूमधाम से दिवाली मनाई है। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के होटल में दिवाली सेलिब्रेट किया है। दिवाली मनाने वालों में कप्तान रोहित शर्मा से लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल है।

विज्ञापन

बेंगलुरु के होटल में मनाई दिवाली

भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम बेंगलुरु के होटल में ठहरी हुई है। नीदरलैंड के मुकाबला दिवाली के अवसर पर ही होने वाला है। भारत के खिलाड़ियों पर नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कोई दबाव नहीं है, क्योंकि भारत को इस मुकाबले को हारने या जीतने से प्वाइंट्स टेबल में कोई दिक्कत नहीं होगी, ऐसे में भारत के खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में खुशी से दिवाली मनाई है।

विज्ञापन

कोच से कप्तान तक सभी रहे शामिल

भारतीय टीम के कप्तान से लेकर कोच राहुल द्रविड़ तक सभी ने बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई है। खिलाड़ियों ने इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी कोच और टीम के स्टाफ मेंबर के साथ दिवाली मना रहे हैं। ज्यादातर खिलाड़ी कुर्ता पैजामा में दिख रहे हैं। सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स ने साथ में एक ग्रुप फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम का इस मजेदार अंदाज में दिवाली मनाना यह दर्शाता है कि भारतीय टीम बिलकुल भी प्रेशर में नहीं है। खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम विश्व जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ