'यह एक संकट', दिल्ली-NCR के पॉल्यूशन ने बढ़ाई शिखर धवन की चिंता, लोगों से की खास अपील

Shikhar Dhawan Delhi-NCR Pollution: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने प्रदूषण के मामले पर लोगों से खास अपील की है।

Shikhar Dhawan Concern Delhi-NCR Pollution

Shikhar Dhawan Concern Delhi-NCR Pollution

विज्ञापन

Shikhar Dhawan Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार पहुंच गया है। नजदीक आते दिवाली के त्यौहार ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन का रिएक्शन सामने आया है। धवन ने इस मामले पर लोगों से खास अपील की है।

‘यह एक संकट है’

शिखर धवन ने ट्वीट कर लिखा- ”दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग सिर्फ एक सीजन या दिवाली की वजह से नहीं है। यह एक संकट है। आइए एकजुट हों और स्वच्छ हवा एवं सुरक्षित वातावरण के लिए कार्य करें।” धवन का ये ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसमें शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

ऑड-ईवन योजना लागू

इस बीच दिल्ली में ऑड-ईवन योजना लागू हो गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना लागू होगी। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR)-इंडिया के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी सोमवार सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली और उसके आसपास कई स्थानों पर AQI ‘400’ रेंज में दर्ज किया गया है। इस बीच राज्य सरकार ने अगले आदेश तक 50% सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 27 अक्टूबर के बाद से दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स में 200 अंक से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 12 नवंबर, 2021 को 471 के पिछले उच्च स्तर के बाद से सबसे खराब वायु गुणवत्ता 3 नवंबर को दर्ज की गई थी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में लगातार छठे दिन भी घनी जहरीली धुंध छाई हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ